CG PSC ADMIT CARD 2025: राज्य सेवा परीक्षा के लिए अगले हफ्ते जारी होंगे एडमिट कार्ड

By
Last updated:
Follow Us

CG PSC ADMIT CARD 2025: राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी होंगे। प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली बार 28 जिलों में हुई थी। इस बार खैरागढ़-छुईखदान गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिर्रामरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार की परीक्षा के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन मिले हैं।

गौरतलब है कि कुल 246 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, छग राज्य वित सेवा अधिकारी, जिला आबकारीअधिकारी सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग,

आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी व सहायक जेल अधीक्षक शामिल है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट www. psc.cg.gov.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Rahul

नमस्कार! मैं राहुल cgerojgar.com का लेखक, 7 साल से छत्तीसगढ़ समाचार शिक्षा विभाग और न्यूज़ मीडिया में काम कर रहा हूं। मुझे समाचार और Latest JOB News से जुड़ी ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें शेयर करना बहुत पसंद है।

For Feedback - allgknews@gmail.com

Leave a comment